फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हरकी पैड़ी क्षेत्र से यूपी से आई तीन साल की बच्ची गायब, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 04 Apr 2024 08:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: बुधवार को नाई घाट के पास स्नान करते समय ज्योति अचानक गायब हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी क्षेत्र से बच्ची गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकी पैड़ी क्षेत्र में परिजनों के साथ आई एक तीन साल की मासूम बच्ची गायब हो गई। सीसीटीवी में मासूम का अपहरण कर ले जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हो गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में सीआईयू और पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंडी थाना संभल, जिला संभल निवासी महेंद्र पुत्र यादराम अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। उनके साथ में तीन वर्षीय पुत्री ज्योति उर्फ किरन भी थी। बुधवार को नाई घाट के पास स्नान करते समय ज्योति अचानक गायब हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Uttarakhand: पौड़ी के जवान की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, सीसीटीवी में एक संदिग्ध बच्ची का हाथ पकड़कर और फिर उसे कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए नजर आया। पिता महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीआईयू और पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। एक टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में भी डेरा डाले हुए है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जल्द बच्ची को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें