फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष की मां राजरानी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Fri, 26 Nov 2021 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

24 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा कुंवरपाल सिंह की मां राजरानी का निधन हो गया था।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष की मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा कुंवरपाल सिंह ने अपनी मां की अस्थियों को हरिद्वार पहुंचकर गंगा में प्रवाहित किया। अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराने का कर्मकांड तीर्थ पुरोहित अनुज झा ने संपन्न कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा कुंवरपाल सिंह की मां राजरानी का निधन हो गया था। वह 84 साल की थीं। शुक्रवार को राणा कुंवरपाल सिंह हरकी पैड़ी पर अपनी मां का अस्थि कलश लेकर पहुंचे।

उन्होंने हरकी पैड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर विधि विधान के साथ अस्थियां प्रवाहित की। इस दौरान रुड़की निवासी उनके समधी ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह, आरएन तिवारी, संजीव कौशल, दिनेश सिंह पंवार, आलोक पुंडीर आदि मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, उनकी मां नुरपुरबेरी ब्लॉक के खटाना गांव की सरपंच रह चुकी थीं। वह सामाजिक कार्यकर्ता थीं और उन्होंने अपने गांव के लोगों की बेहतरी के लिए बहुत योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें