पहले से बुक किए गए टिकटों के लिए आईआरसीटीसी अपनी वेबसाइट पर खानपान सेवाओं का विकल्प चुनने और अग्रिम देय शुल्क का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करेगा। यह सुविधा ई-टिकट के साथ-साथ काउंटर टिकट यात्रियों के लिए भी उपलब्ध होगी। वहीं जिन यात्रियों ने पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग कर ली है और कैटरिंग का विकल्प नहीं चुना है, उनको ट्रेन में डिमांड पर पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनबोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ अनुमोदित दर सूची के अनुसार देय खानपान शुल्क लेगा।
ट्रेनों में कैटरिंग की सुविधा को फिर से चालू करने का आदेश रेलवे बोर्ड की और से जारी किया गया है। बुकिंग के आधार पर कैटरिंग की व्यवस्था की जाएगी।
- अमित राणा, आफिसर हरिद्वार आईआरसीटीसी