फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सिडकुल स्थित कंपनी की पार्किंग में घुसा गुलदार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Fri, 17 Dec 2021 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

गुरुवार को देर शाम जंगल से निकलकर गुलदार कंपनी की पार्किंग में चहलकदमी करता दिखाई दिया। पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में वन्यजीवों का आबादी में घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर से गुलदार में आबादी क्षेत्र में दस्तक दी है। हरिद्वार के सिडकुल स्थित सत्यम कंपनी की पार्किंग में गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


गुलदार कंपनी की पार्किंग में चहलकदमी करता दिखाई दिया
गुरुवार को देर शाम जंगल से निकलकर गुलदार कंपनी की पार्किंग में चहलकदमी करता दिखाई दिया। पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई। इस फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करने आते हैं। गुलदार की दस्तक से फैक्टरी कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

फैक्टरी प्रबंधन ने वन विभाग को सूचना इसकी सूचना दी। दरअसल, हरिद्वार स्थित सिडकुल का अधिकांश क्षेत्र वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। लाखों की संख्या में कर्मचारी इन फैक्ट्रियों में काम करते हैं।
विज्ञापन


जंगल से सटा होने के कारण कई बार हाथी और गुलदार जैसे जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में घुस आते हैं। हालांकि संबंधित विभाग वन्य जीव और मानव संघर्ष रोकने के दावे तो करता है, लेकिन उनके ये दावे फैल साबित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें