नैनीताल के मुक्तेश्वर से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक लापता हो गया। युवक का पता नहीं चलने पर दोस्तों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह केे मुुताबिक नैनीताल जिले के थाना मुक्तेश्वर गांव भद्रकोट निवासी तारानाथ ने शिकायत देकर बताया कि 13 जुलाई को वह अपने दोस्तों के साथ हरकी पैड़ी पर घूमने आए थे।
शाम तीन बजे के आसपास जब सभी दोस्त कुशाघाट की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान उनका दोस्त भास्कर परगाई निवासी ग्राम भद्रकोट गायब हो गया। भास्कर के गायब होने के बाद सभी दोस्तों ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिला। तारानाथ का कहना है कि उनका दोस्त मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने भास्कर की गुमशुदगी दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।