फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हाईवे पर दिल्ली के यात्रियों की अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर सड़क से नीचे गिरी, एक की मौत

Mon, 01 Nov 2021 09:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

घायल यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि घटना की सूचना मृतक पवन के परिजनों को दी गई है। 
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में हाईवे पर तारोवाला पुल के पास दिल्ली के यात्रियों की अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। 

विज्ञापन


चकराता हादसा: नौ सीटर वाहन में सवार थे 15 लोग, खाई में गिरते ही बोलेरो के उड़े परखच्चे, 13 की चली गई जान

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि रविवार की रात एक बजे दिल्ली के करोल बाग टैंक रोड निवासी पवन, राहुल, सुनील व गाजियाबाद निवासी गोपाल उर्फ सोनू हाईवे पर दिल्ली से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। जब उनकी कार तारो वाला पुल से थोड़ा आगे पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई।
विज्ञापन


चकराता हादसा: ड्राइवर नहीं था तो मालिक खुद ही चलाने लगा गाड़ी, 100 मीटर आगे बढ़ते ही यात्रियों समेत खाई में जा गिरी बोलेरो
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को कार से निकाला। इसमें पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल, सुनील व गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि घटना की सूचना मृतक पवन के परिजनों को दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें