फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: केमिकल फैक्ट्री के मालिक के ठिकानों पर केंद्रीय जांच टीम का छापा, स्थानीय पुलिस को नहीं जानकारी

Wed, 27 Mar 2024 11:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि टीम ईडी की है, जीएसटी की या किसी अन्य विभाग की। पुलिस अधिकारी भी अभी इसमें कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
छापे की कार्रवाई - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में एक केमिकल फैक्ट्री के मालिक के यहां दिल्ली से आई टीम के छापे की खबर है। सूचना यह भी है की टीम हरिद्वार में सुबह से ही इस बड़े उद्यमी के चार मकानों में दस्तावेजों की जांच में जुटी है। इनमें से एक मकान पॉश कॉलोनी में है। यहां पर टीम सुबह से ही डेरा डाले हुए थी। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कारोबारी से जुड़े तमाम दस्तावेज भी टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन


बेरहमी की हदें पार: पहले कहे जातिसूचक शब्द, फिर युवक को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा, बुरी तरह पीटा
विज्ञापन


वहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका यही कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस के कुछ सूत्रों ने यह जरूर कहा कि टीम तो है पर टीम ईडी की है, जीएसटी की या किसी अन्य विभाग की यह जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें