अलग-अलग शहरों में चार-पांच दिन होटल में रुकते हैं
ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने दवाइयों की जांच की तो नशीली दवाई होने की पुष्टि हुई। दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि अलग-अलग शहरों में जाकर वह चार-पांच दिन होटल में रुकते हैं। आसपास के किसी मेडिकल स्टोर के पते पर अपना मोबाइल नंबर देकर पार्सल से नशीली दवाई मंगाते हैं। मेडिकल स्टोर पर पार्सल पहुंचने से पहले ही पार्सल खुद रिसीव कर लेते हैं। फिर इन्हें अच्छे मुनाफे पर बेचते हैं।
इतनी हुई बरामदगी
थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी भारत पखराज निवासी फ्लैट नंबर 105 सर्पलोक बिल्डिंग स्वराज कंपाउंड जिला अहमदाबाद गुजरात, परेश जैन निवासी वलसाड गुजरात के कब्जे से नशीली दवाइयों की 300 टेबलेट, 20 बोतल नशीली सीरप, 10 मोबाइल फोन, 19 कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।