फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: ईदगाह कमेटी के कोषाध्यक्ष ने साथियों संग मिलकर बनाए फर्जी दस्तावेज, बेच डाली वक्फ बोर्ड की संपत्ति

Sun, 01 Oct 2023 06:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: शमीम ने साजिश कर पूर्व में तैयार फर्जी कागज उसके पति को दिखाते हुए 30 जुलाई 2005 को प्लाट का बैनामा 2.40 लाख में कर दिया। सात फरवरी 2022 को वक्फ बोर्ड देहरादून से नोटिस आया। तब धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेची संपत्ति - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह कमेटी के कोषाध्यक्ष ने साथियों संग फर्जी दस्तावेज तैयार कर वक्फ बोर्ड की संपत्ति को एक स्वास्थ्य कर्मचारी को बेच दिया। आरोप है कि धोखाधड़ी का पता चलने पर कर्मचारी की सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने कर्मचारी की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फातिमा पत्नी स्वर्गीय इंतजार अहमद निवासी मोहल्ला लोधामंडी ने तहरीर में बताया कि पति की नौकरी हरिद्वार के सीएमओ कार्यालय में लगने के बाद वह यूपी के शामिली के कैराना से यहां आकर ज्वालापुर में लोधामंडी में शाहिद हुसैन के यहां किराये पर रहने लगे। पति मकान की तलाश में थे। इसी बीच शाहिद हुसैन ने अपने चाचा ईदगाह कमेटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद शमीम उर्फ छम्मा ठेकेदार से मिलवाया।

रुद्रपुर मर्डर: मामूली विवाद में चाचा के सिर पर हुआ खून सवार, भतीजे पर झोंका फायर, सदमे में नवविवाहिता पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया, शमीम ने साजिश कर पूर्व में तैयार फर्जी कागज उसके पति को दिखाते हुए 30 जुलाई 2005 को प्लाट का बैनामा 2.40 लाख में कर दिया। सात फरवरी 2022 को पति के नाम वक्फ बोर्ड देहरादून से नोटिस आया। तब पता चला कि शमीम अहमद और शाहिद ने वक्फ बोर्ड के सीईओ के नाम से कूटरचित पत्र तैयार कर वक्फ की संपत्ति का बैनामा किया है।

पहले मस्जिद को दान की गई थी जमीन
निजी संपत्ति बताते हुए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संपत्ति संख्या 619 लोधामंडी को 1963 में बंदू ने मस्जिद को दान दी थी। दूसरे ने संपत्ति को 1968 में आगे बेंच दिया। फिर यह संपत्ति शमीम अहमद को नौ जनवरी 1984 को बेच दी, तभी से वक्फ की संपत्ति को ठिकाने लगाया जा रहा है। आरोप है कि धोखाधड़ी का पता चलने पर सदमे में 10 फरवरी 2022 को इंतजार अहमद की मौत हो गई।

आरोपी शमीम अहमद, शाहिद हुसैन व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- कुंदन सिंह राणा, कोतवाली प्रभारी, ज्वालापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें