बीमार होने का हवाला देता रहा कर्मचारी
सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो में जिस कर्मचारी से मारपीट हुई है। वह मारपीट के दौरान बीमार होने का हवाला देता रहा, लेकिन एआरटीओ साहब उनकी बातों को अनसुना करते हुए उन्हें धक्का देकर मारपीट पर उतारू रहे, लेकिन अगर बीमार कर्मचारी को कुछ हो जाता तो एआरटीओ को लेन के देने पड़ जाते।
एआरटीओ का फोन आ रहा बंद
सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होने से एआरटीओ का फोन बंद आ रहा है। उनसे उनका पक्ष लेने के लिए दिन में कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन बंद होने से उनसे सपंर्क नहीं हाे सका है। जिससे उनके पक्ष को प्रकाशित नहीं किया जा सका। बाद में बातचीत होने पर उनकी बात को पाठकों के सामने रखा जाएगा।
जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है, वह एआरटीओ दफ्तर का ही है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। यह शर्मनाक बात है। हालांकि, इस मामले में उच्चाधिकारियों से अब तक जांच के आदेश नहीं आए हैं।
- रश्मि पंत, एआरटीओ प्रवर्तन
मामला गंभीर है। इसलिए इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी, हरिद्वार