फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सार्वजनिक नहीं...ये है कांग्रेस का शौचालय, राहगीर और दुकानदार खुले में शौच करने को मजबूर

Mon, 02 Oct 2023 03:05 PM IST
अलका त्यागी हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून

सार

दून में सार्वजनिक शौचालयों की कमी है। बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर शौचालय न होने के कारण खरीदारी करने आने वालों के साथ ही राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
कांग्रेस भवन के पास बना सार्वजनिक शौचालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून में सार्वजनिक शौचालयों की कमी के चलते राहगीर और दुकानदार खुले में शौच करने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर नेशविला रोड पर बने सार्वजनिक शौचालय को कांग्रेस ने कब्जा कर इसे पूरी तरह से निजी बना लिया है। शौचालय जाने के लिए आम लोगों के लिए जो सड़क की तरफ से गेट बनाया गया था, उसे कांग्रेसियों ने बंद कर दिया है। इससे राहगीरों के साथ ही आसपास के व्यापारियों को शौच के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


दून में सार्वजनिक शौचालयों की कमी है। बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर शौचालय न होने के कारण खरीदारी करने आने वालों के साथ ही राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ बाजारों और मुख्य मार्गों पर सार्वजनिक शौचालय हैं भी तो वह बदहाल हैं। कहीं पानी नही तो कहीं साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण राहगीरों और व्यापारियों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं नेशविला रोड पर एक शौचालय ऐसा भी हैं जो कहने को तो सार्वजनिक है लेकिन इस पर कांग्रेस ने कब्जा किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण: पालिकाध्यक्ष के हाथों सम्मान लेने से प्रधानों का इन्कार, इस बात पर जताई नाराजगी

विज्ञापन

इस शौचालय निर्माण वर्ष 2016 में एमडीडीए ने किया था। इसका उपयोग नेशविला रोड के आम राहगीर करते थे। लेकिन वर्तमान में यह शौचालय कांग्रेस के कब्जे में हैं। नेशविला रोड की तरफ से शौचालय के लिए जो गेट बनाया गया था, उसे बंद कर दिया गया है।

जिससे अब आम लोग और राहगीर इसका प्रयोग नहीं करते हैं। शौचालय का प्रयोग केवल कांग्रेस के कार्यकर्ता करते हैं। हालांकि, कई बार इसकी शिकायत भी हुई लेकिन न तो एमडीडीए और न ही नगर निगम की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई की।

शौचालय कांग्रेस भवन के अंदर है। इसका प्रयोग आसपास के व्यापारी के साथ ही सभी लोग करते हैं। सुबह से लेकर रात दस बजे तक यह खुला रहता है। पीछे से एंट्री इसलिए बंद की कि लोग गंदगी फैलाते थे। साथ ही कोई घटना होती तो कांग्रेस पर आरोप लगते। कांग्रेस भवन के मेन गेट से इसमें सभी के लिए एंट्री कर सकते हैं।
- विजय सास्वत, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें