फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: क्यों फेल हुआ खुफिया तंत्र...भनक तक नहीं लग सकी, उठ रहे हैं ये सवाल

Fri, 09 Feb 2024 03:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल और आगजनी की घटना ने पुलिस के खुफिया तंत्र की कमजोरी को भी जगजाहिर कर दिया। बनभूलपुरा में हर दिन एलआईयू और खुफिया विभाग के अधिकारी, कर्मचारी घूमते रहते हैं, लेकिन इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

विज्ञापन


यहां तक कि हर दिन गश्त करने वाली लोकल पुलिस भी यहां का माहौल नहीं समझ सकी, जिसके कारण इतना बड़ा बवाल हो गया। खुफिया तंत्र मौके पर तो एक्टिव दिखा, लेकिन इतने बड़े बवाल की आशंका को भांपने में असफल रहा।

ये भी पढ़ें...Haldwani: उत्तराखंड की संस्कृति पर कभी नहीं पड़े खून के छींटे, देवभूमि के ललाट पर दाग लगा गई हल्द्वानी हिंसा


यूं तो एलआईयू कर्मचारी बीते बुधवार से ही क्षेत्र में एक्टिव थे, लेकिन इसके बावजूद खुफिया तंत्र कोई भी इनपुट जुटा नहीं पाया। जिससे कार्रवाई के लिए बनभूलपुरा के बीच फंसी पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम की जान आफत में पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें