फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि की छात्रसंघ कार्यकारिणी भंग, भविष्य में नहीं होंगे चुनाव

Mon, 11 Mar 2019 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

बीते शनिवार को हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुलपति के साथ गालीगलौज की घटना को गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने छात्रसंघ कार्यकारिणी भंग कर दी है।

विज्ञापन


कुलपति की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में कार्यकारिणी को भंग करने, भविष्य में छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने और गालीगलौज करने वाले छात्रों को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ऐसे छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

शनिवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में विवि के सैकड़ों छात्रों ने प्रोफेसरों की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य करने, परिसर में ऊंचा तिरंगा लगाने और लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकों की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान कुछ छात्रों ने कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा के साथ गालीगलौज की। सोमवार को विवि के कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विवि के संकाय अध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, अनुशासन समिति की आपात बैठक बुलाई गई।

इसमें प्रदर्शन की वीडियो फुटेज दिखाते हुए छात्रों की ओर से की गई अभद्रता पर चर्चा हुई। दो घंटे चली बैठक में अभद्रता करने वाले छात्रों का तुरंत निष्कासन करने के साथ उनके खिलाफ केस दर्ज का प्रस्ताव पारित किया गया।

यह भी प्रस्ताव पारित किया कि वर्तमान छात्र कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए और भविष्य में विवि में किसी प्रकार का छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया जाए। विवि के कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें