फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: नहीं जुड़ा वोटर लिस्ट में नाम तो परेशान न हों, इस तारीख तक हाथों हाथ हो जाएगा काम

Mon, 11 Mar 2019 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अभी भी मौका है। नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग आवेदनों का सत्यापन कराने के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कर लेगा। जिससे चुनाव में वोट डालने का अधिकार मिल जाएगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर अभी भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि 31 जनवरी 2019 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। 

विज्ञापन

आयोग का प्रयास है कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूरी कर चुका कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है तो वो नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च से 10 दिन पूर्व तक आवेदन कर सकता है।

नाम दर्ज कराने के लिए प्रारूप-6 भरना होगा। वहीं, मतदाता सूची में अपना नाम पता लगाने के लिए 1950 टोल फ्री नंबर पर फोन भी कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या का कहना है कि निर्धारित तिथि तक जितने भी आवेदन प्राप्त होते हैं, उनका सत्यापन कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें