कोविड के खतरे के मद्देनजर कांवड़ मेला-2021 प्रतिबंधित है। ऐसे में बाहरी राज्यों के कांवड़ियों के हरिद्वार में प्रवेश पर रोक है। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हरियाणा के यमुनानगर, करनाल के लिए टैंकरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने यूपी और हरियाणा के संबंधित जिलों के डीएम और उपायुक्त को पत्र भेजकर उनके जिलों में गंगाजल वितरित किए जाने के स्थान का चिह्नीकरण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है ताकि वहां टैंकरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराया जा सके।
गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म का बड़ा उत्सव है। पर्व मनाना भी जरूरी है। पुलिस-प्रशासन कोविड नियमों का पालन कराते हुए शिष्यों को भक्तों से मिलने की अनुमति दे। भले ही आश्रमों में कार्यक्रम सांकेतिक रूप से मनाए जाएं।
-स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर