फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदिग्ध परिस्थितियों में गुजरात के कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित होटल में गुजरात के एक कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर एसपीएस राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं कारोबारी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

तपोवन चौकी इंचार्ज सतेंद्र भंडारी के मुताबिक धवल शाह (40) निवासी अहमदाबाद गुजरात मंगलवार को तपोवन पहुंचा था। वह यहां एक होटल में ठहरा था। व्यापारी के साथ होटल में एक महिला और भी ठहरी थी। रात करीब 1:30 बजे अचानक कारोबारी के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। कारोबारी की महिला मित्र ने होटल कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। कारोबारी को 108 एंबुलेंस इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने धवल शाह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचानामा भर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित क दिया गया है। मृतक के परिजन बृहस्पतिवार सुबह तक ऋषिकेश पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें