दोनों ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी
इसके बाद ताऊ ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दोनों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू की गई। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।