फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बैंक के लिए खूंखार अपराधियों को 'छुड़वा' रही उत्तराखंड सरकार

Fri, 07 Oct 2016 08:29 AM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में वोटरों को रिझाने के लिए सरकार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। चाहे फिर कोई हत्यारा, डकैत या फिर फसादी ही क्यों न हो। इन दिनों प्रदेश के तमाम जिलों में दर्ज मुकदमों की वापसी का क्रम शुरू हुआ है।
विज्ञापन


आलम यह है कि मुकदमा वापसी के पूर्व यह भी देखना लाजमी नहीं समझा जा रहा है कि जिस मुकदमे को वापस लिया जा रहा है, वह किन धाराओं में दर्ज है। उस पर न्याय विभाग और जिलाधिकारी की टिप्पणी क्या है।

डोईवाला के गुरमीत सिंह पर विभिन्न आरोपों में डोईवाला थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे। अपराध संख्या 171/91 और 276/93 में इसका पूरा ब्यौरा है। बीते दिनों आनन-फानन में गुरमीत सिंह के परिजनों की ओर से एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
विज्ञापन


इस पत्र पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू करते हुए गृह विभाग की ओर से जिलाधिकारी और न्याय विभाग से आख्या मांगी गई। मामला काफी पुराना होने के नाते इसका रिकॉर्ड थाने में नहीं मिला। इसके बाद पुलिस आफिस में सुरक्षित रखे गए पुराने रिकार्ड को खंगालने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

मुकदमा वापसी के आदेश भी करवा लिए गए

कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
यह सब चल ही रहा था कि गृह विभाग की ओर से फाइल मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करके मुकदमा वापसी के आदेश भी करवा लिए गए। बाद में मामला जब संबंधित अनुभाग में पहुंचा तो वहां आपत्ति करते हुए जिले से रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा वापसी पर फैसला किए जाने की बात फाइल पर दर्ज की गई।

इसके बाद जाकर फाइल की रफ्तार कम हो सकी। आनन-फानन में इस प्रकार मुकदमा वापसी की बात समझ से बाहर है। शासन के सूत्रों की मानें तो चुनाव नजदीक होने के चलते धड़ाधड़ मुकदमा वापसी शुरू हो गई है। वैसे तो सरकार को जनहित में मुकदमा वापसी का अधिकार है, मगर इस जनहित की आड़ में कई गुनाहगारों का हित साधा जा रहा है।

ये चर्चित मामले भी वापस लिए गए
- रुद्रपुर में सांप्रदायिक तनाव फैलाने और इसी दौरान गोली मारकर एक युवक की हत्या करने के आरोपी सलीम मेंबर समेत अन्य पर संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमा भी वापस ले लिया गया।
- नैनीताल के रामनगर थाने पर मो. दानिश समेत अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास, डकैती, बलवा समेत अन्य संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे को बीते दिनों सरकार ने वापस ले लिया।
- हरिद्वार के पिरान कलियर थानाक्षेत्र में गेस्ट हाउस में लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने में दर्ज आईटी एक्ट के मुकदमे को सरकार ने बीते माह वापस ले लिया है।
- भंडारण की स्वीकृति पत्र में फर्जीवाड़ा करके अवैध खनन करने के आरोपी सतीश पांथरी पर राजस्व निरीक्षक दयानाथ की ओर से दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे को वापस लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें