फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: गोरखा राइफल का जवान नगालैंड में शहीद, दून के अनारवाला के रहने वाले थे हवलदार प्रदीप थापा

Fri, 31 Dec 2021 08:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बेटे की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। हवलदार प्रदीप का पार्थिव शरीर रविवार तक उनके पैतृक आवास पहुंच सकता है।
विज्ञापन
शहीद हवलदार प्रदीप थापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1/3 गोरखा राइफल्स के हवलदार व देहरादून के अनारवाला निवासी प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह नगालैंड में तैनात थे। शुक्रवार सुबह को ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए हैं। इसकी सूचना उनके परिवार को देर शाम को मिली। 

विज्ञापन


बेटे की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। हवलदार प्रदीप का पार्थिव शरीर रविवार तक उनके पैतृक आवास पहुंच सकता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी ट्वीट कर जवान की शहादत पर दुख जताया है। 

उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की ईश्वर से प्रार्थना की। मिली जानकारी के अनुसार गोरखा राइफल में तैनात 39 वर्षीय हवलदार प्रदीप थापा 19 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी सुजाता थापा के साथ दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए। उनकी बड़ी बेटी 12 साल की है, जबकि दूसरी बेटी दस साल की। बेटा एक साल का है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें