सीएम ने परखीं व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को दिनभर एफआरआई में रहे। उन्होंने मुख्य हॉल में कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही सभी जोन में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेहमानों के लिए पूरी तैयारी की गई है। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
प्रदेशभर से अफसरों की ड्यूटी
प्रदेश के मेगा इवेंट के लिए सरकार ने प्रदेशभर के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस, पीपीएस अफसरों की ड्यूटी लगाई है। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। बृहस्पतिवार को कई जिलों के डीएम, एसएसपी, एसडीएम से लेकर सीओ स्तर तक के अधिकारी यहां तैनात नजर आए।