फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने छात्र को पहले हनीट्रैप में फंसाया, इस चीज के लिए मना किया तो पहुंच गई पुलिस के पास

Fri, 08 Feb 2019 09:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक के छात्र को हनी ट्रैप में फंसाकर एक युवती ने ऐसा कर दिया कि वह हैरान रह गया। युवती ने ढाई लाख की डिमांड कर डाली। छात्र ने रुपये देने से इनकार किया तो युवती ने बातचीत के स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी।

विज्ञापन


छात्र ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर युवती की तलाश की तो पता चला कि वह रुड़की में ही रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस मामले में दोनों पक्षों के बारे में जानकारी ले रही है। 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक बीटेक के छात्र की कुछ दिन पहले फेसबुक पर बिजनौर की एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों की फेसबुक पर बातचीत होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दोनों ने अपने-अपने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए और मोबाइल पर बातचीत होने के साथ ही व्हाट्सएप पर भी चैटिंग होने लगी। इस बीच एक दिन युवती ने युवक को बातचीत के स्क्रीनशॉट भेजकर छात्र को मैसेज कर ब्लैकमेलिंग करते हुए ढाई लाख रुपये की डिमांड की।

साथ ही धमकी दी कि अगर उसने रकम नहीं दी तो वह उसके मैसेज पुलिस को देकर केस दर्ज करवाएगी। युवती की हरकत देख छात्र के होश उड़ गए। आरोप है कि युवती उसके मोबाइल पर लगातार कॉल कर ब्लैकमेलिंग करने का प्रयास करने लगी।

इस पर छात्र ने अपने परिजनों को जानकारी दी। युवक के परिजनों ने मोबाइल पर युवती से बातचीत की तो वह धमकाने लगी। आरोप है कि बुधवार को युवती की पहचान के चार-पांच युवक छात्र के घर पहुंचे और खुद को पुलिस वाला हुए धमकाने लगे।

विरोध करने पर युवक वहां से भाग खड़े हुए। छात्र के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई। इसमें पता चला कि युवती रुड़की में ही रह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें