बस इतना पता चला है कि इन दोनों शख्सों में से पतला व्यक्ति फिजा का भाई है और मोटा व्यक्ति अली सफराज यानी उसका पति है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि महिला से काफी पूछताछ की गई, मगर उसने उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही इनके असल पते पर कुर्की या अगली कार्रवाई की तैयारी भी की जाएगी।
वहीं, लूटे और ठगे गए गहनों को ठिकाने लगाने यानी बेचने की जिम्मेदारी फिजा के ऊपर ही थी। यह अपने कुछ और साथियों को लेकर सर्राफ की दुकानों पर जाती थी और ये अपने गहने बताकर बेचती थी। महिला सभी गहनों को एक साथ न बेचकर किस्तों में बेचती थी, ताकि उस पर कोई शक न कर सके।