फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार

Mon, 09 Sep 2013 07:43 AM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उधर, आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट

पुलिस कर रही तलाश
पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पड़ोस में दुकान चलाने वाला शादीशुदा युवक इस बात का फायदा उठाकर डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन


पढें, शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार

वह उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा। आरोप है कि पांच सितंबर को आरोपी युवक ने उसे बहाने से अपनी दुकान पर बुलाया और जबरदस्ती उसे अपनी कार में बैठाकर घर ले गया।

डेढ़ साल से संबध
जहां उसने युवती को रातभर घर में बंधक बनाए रखा। सुबह वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची। उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। युवती का आरोप है कि युवक डेढ़ साल से उसके साथ अवैध संबंध बनाए हुए है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 363, 366, 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें