युवती देहरादून में ही पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि सलमान ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सलमान उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देता था। यही नहीं सलमान ने कई असमाजिक तत्वों के माध्यम से युवती को धमकाया भी था।
युवती का आरोप है कि इस बात का दबाव बनाकर सलमान ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरन दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया।
डालनवाला इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।