फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garhwal University: दो महीने में तीसरी बार बदले कुलसचिव, प्रो. एनएस पंवार को दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

Mon, 29 Jul 2024 08:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर (पौड़ी)

सार

सोमवार को अचानक  प्रो. आरके ढोडी की जगह प्रो. एनएस पंवार को कुलसचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलसचिव की जिम्मेदारी अब प्रो. आरके ढोडी की जगह प्रो. एनएस पंवार को सौंपी गई है। इस संबंध में कुलपति कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। दो महीने में तीन कुलसचिव के बदलने से विवि की कार्य प्रणाली पर छात्र सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन


31 मई को कुलसचिव धीरज शर्मा का एक साल का कार्यकाल संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पद से कार्यमुक्त किया गया था। इसके बाद प्रो. एनएस पंवार को कुछ दिनों के लिए कार्यवाहक कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद प्रो. आरके ढोडी को कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त किया गया, लेकिन सोमवार को अचानक उनकी जगह प्रो. एनएस पंवार को कुलसचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया।

प्रो. आरके ढोडी ने गत बुधवार को कुलसचिव पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद सोमवार को कुलपति कार्यालय द्वारा नए कुलसचिव के नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किया गया। दो महीने में तीसरी बार कुलसचिव बदलने पर छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने विवि प्रशासन की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा, जितनी तेजी के साथ कुलसचिव बदले जा रहे हैं उतनी तेजी से विवि में कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्तियां की जाती तो शायद विवि की व्यवस्था पटरी पर आ जाती।
विज्ञापन


Uttarakhand: गढ़रत्न नेगी दा को लंदन में मिला फोक सिंगिंग अवॉर्ड, ब्रिटिश संसद में गूंजा ठंडो-रे-ठंडो गीत

विज्ञापन

छात्र नेता आकाश रतूड़ी ने कहा, जो अधिकारी विवि में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य कर रहे हैं उनसे आला अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर इस्तीफा दिलवाया जा रहा है। इधर, गढ़वाल विवि के उप कुलसचिव डॉ. संजय कुमार ध्यानी को वित्त अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व प्रो. एनएस पंवार कार्यवाहक वित्त अधिकारी के पद पर तैनात थे। उन्हें कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त किए जाने के साथ ही डॉ. संजय ध्यानी को स्थायी वित्त अधिकारी की नियुक्ति न होने तक कार्यवाहक वित्त अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें