फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri-Gomukh Trek: चीड़वासा में बही पुलिया, उफनाता नाला पार करते समय दिल्ली के दो कांवड़ यात्री बहे

Thu, 04 Jul 2024 07:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi News: हिमखंड पिघलने के कारण चीड़वासा नाले में अचानक पानी बढ़ गया, जिससे नाले पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया टूट गई। इस दौरान मोनू और सूरज नाला पार करते समय बह गए।
विज्ञापन
यात्री बहे - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर चीड़वासा के पास नाले पर बनी पुलिया बहने के बाद तीन कांवड़ यात्री उफनाते नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान दो यात्री नाले में बह गए, जबकि एक ने नाला पार कर लिया था। उसने गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के कनखूू बैरियर पर साथियों के नाले में बहने के सूचना दी। जब तक बचाव टीम मौके पर पहुंची, तब तक अंधेरा हो चुका था। ऐसे में एसडीआरएफ अब शुक्रवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चलाएगी।

विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में उफान पर आया नाला, बैरियर पर ही रोके यात्री वाहन

बृहस्पतिवार दोपहर लगभग तीन बजे गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर गंगोत्री से करीब नौ किमी आगे हिमखंड पिघलने के कारण चीड़वासा नाले में अचानक पानी बढ़ गया, जिससे नाले पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया टूट गई। गोमुख जा रहे मोनू (31) पुत्र किशोरी लाल, सूरज (23) पुत्र महावीर और विकास (21) पुत्र सुरेश सभी निवासी साउथ वेस्ट दिल्ली नाले को पार करने लगे। इसी दौरान मोनू और सूरज नाला पार करते समय बह गए, जबकि विकास ने नाला पार कर लिया था। विकास ने गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के कनखू बैरियर में जाकर साथियों के नाले में बहने की सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद गोमुख जा रहे 35 यात्रियों को भोजवासा के पास गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह व आश्रम में रोक दिया गया। एसडीआरएफ के जिला प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी बिजल्वाण ने बताया कि रात होने के कारण दोनों की खोजबीन के लिए शुक्रवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। वहीं डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गोमुख क्षेत्र में रुके यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए नाले में तुरंत वैकल्पिक पुलिया बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें