पिंडर का जलस्तर बढ़ा, बोरागाड़ झूलापुल के नीचे सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा बहा
पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ने से बोरागाड़ झूलापुल के नीचे बनी सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा बुधवार रात को नदी के बहाव में बह गया। इससे झूला पुल के पिलर खतरे की जद में आ गए हैं। नदी के कटाव से लिंगड़ी व ऊणीबगड़ गांव की सैकड़ों नाली नाप भूमि बह गई। साथ ही नदी के कटाव से लिंगड़ी व ऊणीबगड़ की सैकड़ों नाली नाप भूमि बह गई है और आवासीय बस्ती को भी खतरा बना है।
लिंगड़ी गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र भंडारी ने सिंचाई विभाग से यहां पर शीघ्र सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। वहीं सिचाई विभाग के ईई राजकुमार चौधरी ने बताया कि पिंडर नदी के तट लिंगड़ी, ऊणीबगड़ में बाढ़ सुरक्षा का काम होना है जिसके लिए 4.43 लाख व ऊणीबगड़ की आवासीय बस्ती के सुरक्षा के काम के लिए 4.69 लाख की योजना राज्य तकनीकी समिति की सलाहकार समिति से अनुमोदन मिलने के बाद शासन को भेज दिया है। धनराशि मिलने पर बाढ़ सुरक्षा के काम शुरू होंगे।