विनायक चतुर्थी पर आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित भगवान शंकर आश्रम में जरूरतमंद परिवारों को मार्च माह का राशन वितरित किया गया। मां अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के तहत प्रत्येक माह के पहले रविवार को क्षेत्र के निर्धन परिवारों का राशन वितरित किया जाता है।
भगवान शंकर आश्रम की ओर से गरीब जरूरतमंद 11 परिवारों को मासिक राशन किट बांटी गई। आश्रम की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनी श्री ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के निर्णय के अनुसार पिछले साल से मुफ्त भंडारा कार्ड योजना शुरू की गई, जिसके तहत क्षेत्र के 11 निर्धन परिवारों को मासिक राशन किट बांटी गई। आश्रम तक आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों तक पहुंचाया गया। अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना को बहुत जल्द ही अन्य क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा। इस अवसर पर ज्ञानोदय वाटिका प्रमुख अविनाश सिंह अलग, अश्विनी कुमार, अजय त्यागी, कल्याणी श्री, वरुण सिंह, मीना आर्य, सपना थापली, शिवम आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद