फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध ट्रांजेक्शन में कट गए 1.90लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को 1.90 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने उनके खाते में दो ट्रांजेक्शन की थी। इन ट्रांजेक्शन के बारे में उन्हें पता उस वक्त लगा जब उन्होंने बैंक में पता किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के बालेश कुमार ने पुलिस को शिकायत की है। बालेश कुमार का कहना है कि उनके पास पिछले दिनों एक फोन आया था। वह क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। उसके संबंध में ही उनसे फोन करने वाले ने बात की थी। उन्हें इस बात का ध्यान है कि उन्होंने किसी प्रकार की जानकारी फोन करने वाले को नहीं दी थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद उनके खाते से दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन हो गए।
उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो एक ट्रांजेक्शन में 1.39 लाख रुपये कटे हैं, जबकि, दूसरी ट्रांजेक्शन 50 हजार रुपये की हुई है। इस तरह लगभग 1.90 लाख रुपये उनके खाते से कट गए। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जानकारी जुटा रही है । दिए गए फोन नंबरों की का भी विवरण जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें