फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डिग्री-असली नौकरी: हरिद्वार के चार और शिक्षकों के जाति प्रमाणपत्र फर्जी

Thu, 10 Oct 2019 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एसआईटी करेगी आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
  • 74 शिक्षकों के प्रमाणपत्र अब तक जांच में पाए जा चुके हैं फर्जी
  • 34 मामलों में शिक्षकों के खिलाफ हो चुके हैं मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईटी जांच में हरिद्वार के चार और चिकित्सकाें के जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। आरोपी शिक्षकाें ने इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाई थी। एसआईटी इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को संस्तुति भेजने की तैयारी में है।

विज्ञापन


शासन ने अमर उजाला की नकली डिग्री और असली नौकरी की मुहिम का संज्ञान लेकर सीबीसीआईडी के अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी जांच में अब तक करीब 74 शिक्षकाें की डिग्री और जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इनमें से अभी 34 मामलों में ही मुकदमे हो पाए हैं।

बाकी प्रकरण न्यायालय अथवा विभागीय स्तर पर विचाराधीन हैं। फिलहाल एसआईटी के पास शिक्षकाें के करीब 20 हजार प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए शेष रह गए हैं। सत्यापन के दौरान ही हरिद्वार के चार और शिक्षकों के जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। यह चाराें शिक्षक उत्तराखंड से बाहर के रहने वाले हैं। आरोप है कि इन लोगाें ने फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर अनुचित लाभ उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें