फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में 27 दिसंबर से होगा उत्तराखंड फूड फेस्टिवल का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पारंपरिक पकवानों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मसूरी में 27 दिसंबर से फूड फेस्टिवल का आगाज होगा। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल में क्रिसमस और नए साल पर मसूरी आने वाले पर्यटक पहाड़ी पकवानों का आनंद लेंगे। फेस्टिवल में प्रसिद्ध कुकरी किताब लिखने वाली मास्टर शेफ पंकज भदौरिया स्वाद का तड़का लगाएंगी। वहीं, जाने माने फूड क्रिटिक पुष्पेश के. पंत लोगों को भोजन से जुड़ी पुरानी परंपराओं को नए दृष्टिकोण के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से पहाड़ों की रानी मसूरी में 27 से 29 दिसंबर तक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। माल रोड पर आयोजित होने वाले फूड फेस्टिवल में पर्यटक उत्तराखंड के पहाड़ी पकवान का लुत्फ उठा सकते हैं। फेस्टिवल में उत्तराखंडी लोक नृत्य, लाइव बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू कराएंगे। इसके साथ ही फूड फेस्टिवल के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में यहां के व्यंजन और उत्पाद रचे बसे हैं। जो लोगों को हमेशा से ही अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटक उत्तराखंड के पकवानों का आनंद लें। दूसरे क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि क्रिसमस और नए साल को देखते हुए मसूरी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मसूरी में आयोजित होने वाले फूड फेस्टिवल में पहाड़ी पकवान का आनंद ले सकते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से इसके लिए खास तैयारी की गई है। फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजन के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें