फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एक रुपये में पानी के कनेक्शन के लिए देने पड़ रहे पांच हजार, पीछे है यह वजह

Thu, 30 Sep 2021 11:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल’ योजना संचालित की जा रही है। इसी योजना के तहत शहरी क्षेत्र में गरीबों को सौ रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहने को ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को एक रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत में लोगों को पांच हजार रुपये भुगतने पड़ रहे हैं। इसकी वजह है कनेक्शन लेने के लिए प्लंबर की संस्तुति। ऐसे में रजिस्टर्ड प्लंबर कनेक्शन की संस्तुति के लिए लोगों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने की घोषणा
केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल’ योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी योजना के तहत शहरी क्षेत्र में गरीबों को सौ रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने की घोषणा की है।

हालांकि योजना के पात्रता के लिए जो नियम शर्तें हैं, उससे पहले ही जलसंस्थान और जल निगम को कनेक्शन के लिए लोग ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। वहीं जो लोग इसका लाभ लेने की कोशिश कर भी रहे हैं, उन्हें एक रुपये का कनेक्शन के लिए पांच हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कनेक्शन के लिए लोगों से मनमाने पैसे वसूल रहे
ऐसा इसलिए है कि कनेक्शन लेने के लिए दोनों विभागों ने किसी रजिस्टर्ड प्लंबर की संस्तुति की अनिवार्य कर रखी है। चूंकि जलसंस्थान हो या जल निगम पानी का वितरण अधिकांश जगह ठेकेदारों के हाथ में हैं। इसलिए उनके अपने रजिर्स्ट प्लंबर है, जो कनेक्शन के लिए लोगों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। लोग शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस तरफ से आंखें मूंदे हैं।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में ही कनेक्शन दिया जा रहा है। जिसको विभाग डायरेक्ट दे रहा है। अभी तक एक उनके संज्ञान में इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं नहीं है अगर ऐसा हो रहा है तो इसको दिखाया जाएगा। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-निलिमा गर्ग, महाप्रबंधक जल संस्थान

क्षेत्र में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक रुपये में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें यह कनेक्शन तीन से चार हजार रुपये में पड़ा। इसकी प्रमुख वजह रजिस्टर्ड प्लंबर से संस्तुति की अनिवार्यता है। रजिस्टर्ड प्लंबर ढूंढने के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद प्लंबर मनमाने ढंग से पैसे वसूल रहे हैं। सरकार प्लंबर की संस्तुति की बाध्यता को खत्म करे। जिससे आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

-मंजू नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ठाकुरपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें