प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 38 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस अब 581 रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए कोविड के 48 मामलों में अल्मोड़ा में एक, चमोली में तीन, देहरादून में नौ, हरिद्वार में 11, नैनीताल में पांच, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में तीन, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी में छह मामले शामिल हैं।
जबकि बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में मंगलवार को कोविड का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक नया मामला प्रकाश में आया।
77 हजार को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे अभियान के तहत प्रदेश में मंगलवार को 77 हजार 89 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। अभी तक 46 लाख 79 हजार 162 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन दी जा चुकी है, जबकि 14 लाख 82 हजार 163 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग में 65 हजार 706 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।