कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि रविवार सुबह पवन फार्म के पास शीशम के पेड़ पर एक व्यक्ति का फंदा लगाकर जान देने की सूचना चौकीदार ने दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से मिले मोबाइल की मदद से उसकी शिनाख्त स्नेह मिश्रा (32) पुत्र रामबली निवासी ग्राम मलघन थाना रायपुरा जिला पन्ना मध्य प्रदेश, हाल निवासी पुरानी कॉलोनी चीनी मिल किच्छा के रूप में हुई। कोतवाल के अनुसार स्नेह मिश्रा कुछ माह से चीनी मिल में अपनी ससुराल में रहकर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।
बताया कि बीते मंगलवार (26 मार्च 2019) को उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। स्नेह मिश्रा के ससुर धनुषधारी त्रिपाठी ने बताया कि समय से पहले बेटी के जन्म होने और बीमार होने पर उनका दामाद अवसाद में रहने लगा था।
उन्होंने बताया कि नवजात को सुशीला तिवारी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। बताया कि उनका दामाद शनिवार सुबह घर से निकला था, जो कि घर नहीं लौटा।