रविवार को प्रदेश में जसपुर सबसे अधिक गर्म क्षेत्र रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मतेला सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऊधमसिंह नगर के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा।
प्रमुख क्षेत्रों का अधिकतम तापमान
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
हरिद्वार 32 13
मसूरी 22 12
उत्तरकाशी 32 14
जोशीमठ 24 10
पिथौरागढ़ 27 11
अल्मोड़ा 30 10
मुक्तेश्वर 25 10
नैनीताल 24 16
चंपावत 26 11
पंतनगर 35 18
ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। फिलहाल बारिश के आसार भी नहीं है।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम केंद्र देहरादून