फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मरीज की मौत के बाद मैक्स अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों और कर्मचारियों से अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले में अस्पताल के डीजीएम (उप महाप्रबंधक) शिकायत पर चार नामजद परिजनों और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुकदमा राजपुर थाने में दर्ज किया गया है। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि मैक्स अस्पताल के डीजीएम ऑपरेशन संदीप सिंह तंवर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बीती 14 सितंबर को धीरेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी बल्लूपुर चौक को भर्ती करवाया गया था। उनकी उपचार के दौरान 26 सितंबर को मौत हो गई। मृतक के परिजन मनोज सिंह बिष्ट, ऋषभ बिष्ट, ज्योत्सना प्रधान व अन्य 15 अज्ञात लोगों ने डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करते हुए धक्का-मुक्की की। वहीं परिजनों का आरोप था कि मरीज के इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही की। पहले कुछ कर्मचारी आए तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद डॉक्टर वहां आए तो उनके साथ भी गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें