बीएसएनएल ने बिना जांच-पड़ताल कैसे दे दिए कनेक्शन
जिओ कंपनी ने तो अनुराग गुप्ता के कारनामों को पहले ही भांप लिया। लेकिन, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल उसके झांसे में आ गई। दो-चार नहीं बल्कि 500 कनेक्शन उसने बिना जांच-पड़ताल दे दिए। अब टेलीकॉम विभाग भी इसकी जांच कराने के लिए बीएसएनएल को पत्र लिख रहा है। जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसियां भी अब सक्रिय होने वाली हैं।
टेलीकॉम विभाग को मिली थीं शिकायतें
उप महानिदेशक अशोक कुमार रावत ने बताया कि कई विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल की शिकायतें उन्हें पोर्टल के माध्यम से मिली थीं। इनकी जांच की जा रही थी। इसी बीच जब पता चला कि यह सब देहरादून से हो रहा है तो एसटीएफ की मदद से मामले में जांच शुरू की गई। इस तरह की उन्हें तीन से ज्यादा शिकायतें मिली थीं।
विदेशी नंबर से कॉल आए तो यहां करें शिकायत
विदेशी नंबर से कॉल आने पर सचेत रहने की आवश्यकता है। इसके लिए पुलिस ही नहीं बल्कि सीधे सरकारी पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800110420 और 1963 पर कॉल करके सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा https://sancharsaathi.gov.in/InternationalCall/ReportIntCall.jsp पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है।