हाथीबड़कला नया गांव स्थित मल्टीपर्पस होम में 18- बटालियन द जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स अग्रिम अठ्ठार
18-जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स ‘अग्रिम अट्ठारह’ के देहरादून स्थित पेंशनर्स समूह के पूर्व सैनिकों व अधिकारीगणों ने मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही हर साल 20 सितंबर को बटालियन का रेजिंग डे मनाने का भी निर्णय लिया गया।
मल्टीपर्पज होम विजयपुर हाथीबड़कला में आयोजित मिलन समारोह के दौरान संस्था के संस्थापक व कार्यक्रम के संचालक नायक देवेन्द्र लामा ने बताया की 18 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स ‘अग्रिम अट्ठारह’ की स्थापना 20 जुलाई 1982 को हुई थी। अत: समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों के एक मत विचार से प्रतिवर्ष 20 जुलाई को संस्था द्वारा ‘रेजिंग डे’ मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था मुख्यत: समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों हेतु शिक्षा, रोजगारकपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आर्मी में भर्ती हेतु नि:शुल्क ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने की योजना है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सूबेदार केबी थापा, सूबेदार अशोक प्रधान, सूबेदार सुधीर पुन, सूबेदार महेश बहादुर, सूबेदार दिनेश कुमार, कैप्टन विजेंद्र थापा, कैप्टन धन बहादुर, कैप्टन रविंद्र सिंह, संजय थापा, जितेंद्र थापा, राजेंद्र थापा, उमेश, गुरजीत सिंह, अनिल, जगन्नाथ, चंद्रशेखर, शैलेश, अशोक, किशोर, राजकुमार, नवीन, विकास आदि मौजूद रहे।