फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: विधायक राजकुमार की अगुवाई में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Sun, 19 Sep 2021 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार भाजपा के राजकुमार हुए हैं। राजकुमार का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया है, उसका पूरा विश्व अनुसरण और लोहा मान रहा है।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरोला के कांग्रेस विधायक राजकुमार की अगुवाई में रविवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन


ये सौभाग्य की बात है कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे प्रभावशाली एवं लोकप्रिय नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंहने मीडिया के सामने आकर जिस तरह कांग्रेस द्वारा किये जा रहे अपमान को बयां किया उससे ये स्पष्ट है कांग्रेस का मतलब सोनिया, राहुल व प्रियंका है। भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार भाजपा के राजकुमार हुए हैं। राजकुमार का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया है, उसका पूरा विश्व अनुसरण और लोहा मान रहा है। अफगानिस्तान में पैदा हुई स्थिति पूरे विश्व के सामने है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने अपने प्रत्येक नागरिक को सकुशल स्वदेश लाने का कार्य किया है। जो सामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति हमेशा विशेष लगाव रहा है, यहां की भौगोलिक स्थितियों के लिए वह हमेशा चिंतित रहते हैं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले समय में आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी के नाम से पूरे विश्व में जाना जाएगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर एवं कांग्रेस के परिवार वाद से त्रस्त होकर वह भाजपा  परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार जहां किसानों के हित में कार्य कर रही है, वही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि देश का भविष्य पूरी तरह से पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। 

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री नीरू देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान, जिला महामंत्री उत्तरकाशी सत्येंद्र राणा, जिला महामंत्री देहरादून अरुण मित्तल,  जिला महामंत्री युवा मोर्चा उत्तरकाशी हरिमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें