फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: EVM-VVPAT सुरक्षित, मतदाताओं को बता रहा चुनाव आयोग...चुनाव से पहले बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान

Tue, 30 Jan 2024 08:33 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का भरोसा मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेशभर में ईवीएम, वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। बटन दबाकर लोग देख रहे हैं कि वोट ठीक पड़ रहा।
विज्ञापन
गांधी पार्क में ईवीएम का बटन दबाकर देखते मतदाता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप खुद ईवीएम का बटन दबाकर वीवीपैट में देखें कि वोट किसको पड़ा। ईवीएम व मतदान प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं के बीच भरोसा मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग इसका प्रदर्शन कर रहा है। लोग खुद बटन दबाकर चेक कर रहे हैं।

चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सभी जिलों में ईवीएम, वीवीपैट के साथ मास्टर ट्रेनर की टीमें मतदाताओं के बीच पहुंच रही है। अपने बीच ईवीएम, वीवीपैट को देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं।

विज्ञापन


आयोग के ये मास्टर ट्रेन उन्हें बता रहे हैं कि ईवीएम से मतदान पूरी तरह सुरक्षित है। लोग बटन दबाकर वीवीपैट में उससे संबंधित पर्ची को भी देख रहे हैं। आयोग के एक ट्रेनर ने बताया कि जगह-जगह लोगों के बीच ईवीएम से वोटिंग के प्रति भरोसा कायम करने का बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चल रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि अभी यह जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। आयोग का मकसद ये भी है कि जो युवा मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, उन्हें मतदान की प्रक्रिया, मशीन में बटन दबाने का तरीका भी बताया जा सके। आयोग की टीमें इससे संबंधित जानकारी सोशल मीडिया में भी प्रचारित कर रही हैं। गौरतलब है कि कई बार चुनाव के बाद राजनीतिक दल या कुछ नेता ईवीएम पर सवाल खड़े करते आए हैं। आयोग इसे लेकर संजीदा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें