II
-देहरादून के एक कारोबारी को एक साल पुराना मॉडल नया बताकर बेचने का मामला
I
Iलग्जरी कार कंपनी मर्सडीज बेंज के भारतीय अधिकारियों और शोरूम संचालकों पर एक कारोबारी ने जालसाजी व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोरूम संचालकों ने उन्हें एक साल पुराना मॉडल नया बताकर बेच दिया। इसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए। कारोबारी के इन आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iएसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में दून एन्क्लेव निवासी कारोबारी प्रकाश तिवारी ने शिकायत की है। प्रकाश तिवारी ने पिछले दिनों अपनी 2021 मॉडल मर्सडीज और एक अन्य कार मोहब्बेवाला स्थित मर्सडीज शोरूम में एक्सचेंज की थी। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये लगाई गई। एक्सचेंज के बाद उन्होंने शोरूम से पिछले साल फरवरी में नए मॉडल की मर्सडीज बेंज कार खरीदी थी। उस वक्त उन्हें बताया गया था कि यह कार 2023 में ही बनी है। मगर जब पंजीकरण हुआ तो प्रमाणपत्र पर निर्माण वर्ष 2022 दर्ज किया हुआ था।
I
I
I
Iइसके बाद तिवारी ने शोरूम संचालकों से इन दस्तावेज के संबंध में जानकारी ली। उस वक्त कर्मचारियों ने बताया था कि यह कंप्यूटर की गड़बड़ी से हो गया होगा। लेकिन, उन्होंने नए मॉडल की कार मांगी। आरोप है कि जब उन्होंने इसके लिए दबाव बनाया तो संचालकों ने उन्हें धमकी दी।
I
I
I
Iएसएचओ ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें मर्सडीज बेंज इंडिया के डायरेक्टर, एमडी, सीईओ संतोष अय्यर के साथ मोहब्बेवाला स्थित बार्कले मोटर्स के डायरेक्टर और एमडी आदि को आरोपी बनाया गया है।I