फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पहाड़ तबादला किया तो गायब हो गया ईओ, शहरी विकास निदेशालय ने की चार्जशीट जारी

Fri, 27 May 2022 03:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहरी विकास निदेशालय ललित मोहन रयाल ने बताया कि तबादले के बाद गायब होने वाली ईओ अभिनव कुमार को चार्जशीट जारी की गई है। लौटे नहीं तो आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दो महीने से अभिनव कुमार का कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने एक नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पहाड़ तबादला किया तो वह गायब हो गया। दो महीने से ईओ को पता नहीं है। अब शहरी विकास निदेशालय ने उन्हें चार्जशीट जारी की है। दरअसल, करीब ढाई महीने पहले शासन ने ईओ अभिनव कुमार का तबादला ऊधमसिंह नगर के नगर निकाय से पिथौरागढ़ के डीडीहाट में किया था।

विज्ञापन


अभिनव कुमार तबादले पर नहीं गए। उन्होंने अपनी जगह ऊधमसिंह नगर आए ईओ को चार्ज भी नहीं दिया। इस वजह से वह ईओ अपने वेतन के लिए हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के आदेश के तहत नए ईओ को वेतन जारी किया गया। दबाव बना तो अभिनव कुमार ने डीडीहाट में ज्वाइन कर लिया। लेकिन इसके बाद वह गायब हो गए।

ये भी पढ़ें...PCS Pre Exam Result Released:  पिछले साल निकली थी भर्ती, छह सवालों को हटाया गया, यहां जानिए कितनी गई कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने से अभिनव कुमार का कुछ अता-पता नहीं है। शहरी विकास निदेशालय की ओर से कई नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। अब निदेशालय ने उन्हें चार्जशीट जारी की है। वह अपना पक्ष बताएंगे। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। शहरी विकास निदेशालय ललित मोहन रयाल ने बताया कि तबादले के बाद गायब होने वाली ईओ अभिनव कुमार को चार्जशीट जारी की गई है। लौटे नहीं तो आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें