फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2022: बदरीनाथ धाम में भारी भीड़ में परिवार से बिछड़े 40 लोग, सुरक्षा के साथ मददगार बनी पुलिस

Fri, 27 May 2022 02:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पर्यटन विभाग की ओर से चारों धामों की वहन क्षमता के अनुरूप ही ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। जिन यात्रियों ने यात्रा की टिकट बुक करा ली है और वे बिना पंजीकरण के ही दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आ चुके हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में पर्यटन पुलिस ने अब तक परिवार से बिछड़े 40 लोगों को परिवार से मिलाया है। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान 40 लोग परिवार से बिछड़ गए थे। इन्हें पर्यटन पुलिस की मदद से परिजनों से मिलाया गया। 

विज्ञापन


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी व पीएससी तैनात की गई है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चारधाम मार्गों पर एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं।

पर्यटन विभाग की ओर से चारों धामों की वहन क्षमता के अनुरूप ही ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। जिन यात्रियों ने यात्रा की टिकट बुक करा ली है और वे बिना पंजीकरण के ही दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आ चुके हैं। उनके लिए पर्यटन विभाग व एसडीआरएफ के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। आईएसबीटी ऋषिकेश में पर्यटन विभाग व एसडीआरएफ ने 26 मई को शाम पांच बजे तक कुल लगभग 846 ऑनलाइन पंजीकरण किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...लोग आते-जाते रहते हैं: कोठियाल के भाजपा में जाने से बेपरवाह नजर आए केजरीवाल, बोले- अजय का जाना कोई बड़ी घटना नहीं
विज्ञापन


अब तक हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे 33432 यात्री
छह मई से केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। अब तक हेली सेवा के माध्यम से 33432 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे। जबकि 32754 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ से वापस लौटे। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के हेलिकाप्टरों ने 6043 उड़ानें भरी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें