उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर ऐसे तमाम कर्मचारियों का तत्काल तबादला किए जाने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष देवलियाल का कहना है कि पदोन्नति पाने वाले तमाम कर्मचारी ऐसे हैं, जो दशकों से राजधानी में ही जमे हुए हैं।
ये बभी पढ़ें...मन की बात: एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ने बताया जिदंगी में क्या बनना चाहती थी, लेकिन एक शौक ने बदल दिया सब कुछ
राजधानी में स्थित तमाम विभागीय कार्यालयों में मानकों से अधिक कर्मचारी हैं, पर्वतीय इलाकों में स्थित कई कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इससे विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अगर शीघ्र ही ऐसे कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाता तो एसोसिएशन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
वार्षिक स्थानांतरण के लिए विभागीय स्तर पर समिति का गठन कर दिया गया है। लोनिवि में समूह ख व ग श्रेेणी के कार्मिकों का स्थानांतरण किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि ऐसे कौन से कर्मी हैं, जो वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं। नियमानुसार नीति का पालन करते हुए ट्रांसफर किए जाएंगे।
- प्रमोद कुमार, प्रमुख अभियंता, लोनिवि