अपनी मांगों को लेकर राजकीय उद्यान विभाग,सर्किट हाउस में धरना देते उत्तराखंड फील्ड तकनीकि राज्य ?
पदोन्नति समेत, छठवें वेतनमान एसीपी का एरियर का भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे उत्तराखंड फील्ड तकनीकी राज्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी 15 दिनों में मांगों के समाधान वाले आश्वासन पर मान गए और अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। साथ ही 10 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को संघ से जुड़े कर्मचारी सर्किट हाउस पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन शुरू किया। दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के पहले दिन देर शाम को संघ के प्रतिनिधिमंडल को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक ने वार्ता के लिए बुलाया और आश्वासन दिया कि संघ की सभी मांगों के संबंध में 10 अगस्त तक फैसला ले लिया जाएगा। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने आश्वासन मिलने के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला लिया है। संवाद