फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः रविवार सुबह दस बजे से पहले निपटा लें दैनिक कार्य, वरना हो जाएंगे बेहाल

Sat, 30 Nov 2019 06:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मरम्मत कार्य के चलते छह घंटे ठप रहेगी 18 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने दैनिक कार्य रविवार यानी कल सुबह दस बजे से पहले ही निपटा लें। क्योंकि, रामनगर और न्यू रामनगर फीडर से जुड़े 18 हजार उपभोक्ताओं को रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। ऊर्जा निगम की ओर से लाइनों और यार्ड की मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

विज्ञापन


रामनगर और न्यू रामनगर फीडर के यार्ड और लाइनों का मरम्मत कार्य होना है। ऊर्जा निगम की ओर से एक दिसंबर को मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इससे ऊर्जा निगम की ओर से दोनों फीडर से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति सुबह दस बजे बंद कर दी जाएगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि शाम चार बजे तक मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एसडीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि शाम चार बजे तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


ये कॉलोनियां रहेंगी प्रभावित
रामनगर, आवास विकास, नेहरू नगर, डीएवी, आजा दनगर, मथुरा विहार, संजय गांधी कॉलोनी, सलेमपुर, मतलबपुर, सुनहरा, नई बस्ती, रामपुर, श्यामनगर, मच्छी मोहल्ला, ग्रीनपार्क कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें