फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में ब्लॉक प्रमुखों के लिए मतदान कल

Tue, 07 Jun 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : file photos
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव बुधवार को होंगे। तीन ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं, जबकि तीन में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित प्रमुखों को शपथ दिलाई जाएगी। दस जून को क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक होगी। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव दिसंबर और जनवरी में हुए थे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पिछले महीने हुआ। अब ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव हो रहे हैं।

जिला पंचायतराज अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि सुबह दस बजे से तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना होगी और उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिले के छह विकास खंडों में से तीन भगवानपुर, लक्सर और खानपुर में प्रमुखों का चुनाव सर्वसम्मति से हो चुका है।
विज्ञापन


बहादराबाद, नारसन और रुड़की में चुनाव होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने इन तीनों ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बहादराबाद में एसडीएम प्रत्यूष सिंह, रुड़की में भगवानपुर के एसडीएम मनीष सिंह और नारसन में रुड़की के एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान को तैनात किया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि नौ जून को बहरादराबाद ब्लॉक में एसडीएम प्रत्यूष सिंह, रुड़की में एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान, भगवानपुर ब्लॉक में एसडीएम मनीष कुमार सिंह, लक्सर में एसडीएम केएस नेगी, खानपुर में जिला विकास अधिकारी एसएस शर्मा और नारसन में परियोजना निदेशक एसएस चौहान नए क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें