रुद्रप्रयाग के जयकंडी गांव में अज्ञात बीमारी से छह दुधारू भैसों की मौत हो गई। जबकि 15 भैंसे बीमार हो गईं।
मंगलवार को रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी के जयकंडी गांव में अज्ञात बीमारी से छह दुधारू भैसों की मौत हो गई और 15 भैंसे बीमार हो गई।
एक के बाद एक पशुओं की मौत की इस घटना में गांव में हड़कंप मच गया। गांव में पशुपालन विभाग की टीम मौजूद हैं जो इस बीमारी की जांच और बचाव में लगी है।