जिला - वोटरों की संख्या
उत्तरकाशी - 2,27,377
चमोली - 2,92,810
रुद्रप्रयाग - 1,88,084
टिहरी गढ़वाल - 5,07,144
देहरादून - 14,08,448
हरिद्वार - 13,61,387
पौड़ी गढ़वाल - 5,63,285
पिथौरागढ़ - 3,70,709
बागेश्वर - 2,13,144
अल्मोड़ा - 5,31,263
चंपावत - 1,97,373
नैनीताल - 7,55,279
ऊधमसिंह नगर - 12,29,697
अगर आपकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है तो आप 30 नवंबर तक अपना वोट बनवा सकते हैं। निर्वाचन कार्यालय की ओर से इसका विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आप अपना वोट बीएलओ से संपर्क करके बनवा सकते हैं या फिर घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी बनवा सकते हैं। पते में परिवर्तन से लेकर वोट हटाने तक की पूरी प्रक्रिया इस एप की मदद से पूरी कर सकते हैं।
इन चार दिन बूथ पर बैठेंगे बीएलओ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेशभर में 13, 14 नवंबर और 27 व 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी बीएलओ अपने बूथों पर बैठेंगे। जिनका वोट नहीं बना है या कोई करेक्शन कराना है या वोटर लिस्ट से नाम हटवाना है, इसके लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
मंडलायुक्तों को दी गई जिम्मेदारी
वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे इस अभियान के तहत प्रदेश के दोनों मंडलायुक्तों को वोटर लिस्ट से संबंधित बदलावों के लिए प्रेक्षक बनाया गया है। दोनों मंडलायुक्त कम से कम तीन बार अपने मंडल का भ्रमण करेंगे और निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।