फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को सात नए संक्रमित मिले, 151 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 02 Nov 2021 09:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today:  मंगलवार को प्रदेश के 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 151 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 10613 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में छह और उत्तरकाशी में एक संक्रमित मिला है। 

संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343911 हो गई है। इनमें से 330209 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण मेगा लकी ड्रॉ: सीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित

देहरादून जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी की ओर से आयोजित मेगा लकी ड्रॉ के विजेताओं को मंगलवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार प्रदान किए। सुबह ऋषिपर्णा सभागार में विजेताओं के कूपन निकाले गए, जिन्हें शाम को परेड मैदान में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कुल 81 लोगों को पुरस्कार के लिए चुना गया। 

नगर निगम के ऋषिपर्णा सभागार में सुबह विजेताओं के नाम चुने गए। लकी ड्रॉ के माध्यम से कुल 22 विजेताओं को चुना गया।  जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया  कि जिले में छह लाख में से करीब 81 हजार लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई है। अभी कोरोना की दूसरी डोज को प्रोत्साहित करने के लिए एक और वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जाएगी।

शाम को परेड मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक लक्सर संजय गुप्ता, डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी, सीडीओ नितिका खंडेलवाल, एसडीएम सदर मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, एजीएम जेएस चौहान समेत अन्य मौजूद रहे। 

इन विजेताओं को मिले पुरस्कार
रीना शुक्ला को प्रथम पुरस्कार स्कूटी, मनीष कोठियाल को द्वितीय पुरस्कार टीवी विद साउंड सिस्टम, डॉ. मोहन शर्मा को तीसरा पुरस्कार फ्रीज डबल डोर, जसपाल सिंह, राधिका पांडे व पूनम रावत को माइक्रोवेब, सत्यप्रडारा, सुभाष बड़ोनी, दीक्षा रावत को वाशिंग मशीन प्रदान की गई। कोमल गंजानान, चरनजीत कौर, अजय कुमार, फूड प्रोसेसर, आशुतोष भंडारी, पूरण सिंह, पूनम, रमन मिश्रा, रंजना गोदियाल, सीमा देवी, शूशा देवी, विनिता काली, नूलित क्षेत्री, राहुल नाथ को टी-शर्ट दी गई।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए सैंपल देने से इनकार

नैनीताल में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में रह रहे लोगों ने जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपल देने से मना कर दिया। इस कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

पिछले दिनों मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन क्षेत्र में सैंपलिंग करने की योजना बनाई। मंगलवार को बीडी पांडे अस्पताल से एक टीम लोगों की कोरोना जांच के लिए चार्टन लॉज पहुंची।

वहां पहुंचने पर संक्रमित लोगों के आसपास रहने वाले लोगों ने सैंपल देने से ही मना कर दिया। टीम में शामिल डॉक्टरों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने त्योहार का हवाला देकर सैंपल देने से इनकार कर दिया। पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि दीपावली के बाद फिर से सैंपल लेने के लिए टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें